उत्तर प्रदेश : पुरानी रंजिश और दान राशि के हिसाब पर भिडे दो पक्ष, चार गिरफ्तार

Hapur News : सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव सैना मे दो पक्ष के बीच हुए विवाद के मामले मे पुलिस ने 17 नामजद समेत उनके अज्ञात साथियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ स्तुति सिह ने बताया कि गिरफ्तार युवको को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय मे पेश किया गया है, जबकि अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश और दान राशि के हिसाब को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। गाली-गलौज के बाद दोनो पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान घर के दरवाजे तथा सामान मे भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस कर्मियो ने मौके से महबूब, तनवीर, अब्बास और मतीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद हंगामा कर रही महिलाए व युवक वहा से भाग निकले।
पूछताछ मे गिरफ्तार युवको ने बताया कि हंगामे मे उनके अलावा दोनो पक्ष के जब्बार, नदीम, गय्यूर, जीशान, मम्मनून, प्यार मोहम्मद, खालिद, तमकीन, आदिल, नौशेर, इनसाफ अली, मशरूर, शमशेर व कुछ महिलाए भी शामिल थी।
थाने मे तैनात दरोगा इकरार अहमद ने दी गई तहरीर मे उल्लेख किया कि वह शुक्रवार की रात क्षेत्र मे गश्त पर थे। इसी दौरान गाव सैना मे विवाद की सूचना मिली। बरसात के दौरान पंजाब मे आई बाढ के पीडितो की सहायता के लिए गाव मे एकत्र किए गए दान राशि के हिसाब को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ वह गाव मे पहुच गए, लेकिन तब तक दोनो पक्ष एक दूसरे पर हमला कर रहे थे और तोडफोड जारी थी। पुलिस ने स्थिति को काबू मे कर आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की।




