Noida Development: आरडब्ल्यूए को वित्तीय सहायता से बढ़ेगा शहरी विकास का दायरा

Noida Development: आरडब्ल्यूए को वित्तीय सहायता से बढ़ेगा शहरी विकास का दायरा

नोएडा। उत्तर प्रदेश में शहरी विकास को गति देने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए फेडरेशन ऑफ नोएडा आरडब्ल्यूए (फोनरवा) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दिल्ली की तर्ज पर आरडब्ल्यूए को सरकारी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि आरडब्ल्यूए शहरी क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर विकास, स्वच्छता, सुरक्षा, जल निकासी, पार्कों और सामुदायिक केंद्रों के रखरखाव में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने कहा कि यदि आरडब्ल्यूए को सरकारी फंड का समर्थन मिले, तो सेक्टरों का विकास तेजी से होगा और नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का दायरा बढ़ जाएगा।

योगेंद्र शर्मा ने आगे कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में आरडब्ल्यूए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करती हैं। ये संगठन न केवल स्ट्रीट लाइट, सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं, बल्कि सामाजिक समरसता बढ़ाने और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में भी सहयोग करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फंड के साथ ऑडिट, प्रगति रिपोर्ट और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, तो पारदर्शिता और जवाबदेही भी बनी रहेगी।

फोनरवा महासचिव केके जैन ने बताया कि वर्तमान में अधिकांश आरडब्ल्यूए सीमित संसाधनों और सहयोग के आधार पर कार्य कर रही हैं। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण कई जरूरी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाते, जिससे स्थानीय निवासी असुविधा का सामना करते हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आरडब्ल्यूए को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर स्थानीय प्रशासन और नागरिकों के बीच विकास का पुल मजबूत किया जाए।

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकारी सहयोग मिलने से आरडब्ल्यूए अधिक सक्रिय और प्रभावी बनेंगी, जिससे शहरी क्षेत्रों का समग्र विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा। यह कदम न केवल निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा बल्कि शहरों को स्मार्ट और व्यवस्थित बनाने में भी मदद करेगा।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img