Viral Infection Alert: मौसम बदलते ही बिगड़ रहा स्वाद, लिवर में सूजन के बढ़ रहे मामले

Viral Infection Alert: मौसम बदलते ही बिगड़ रहा स्वाद, लिवर में सूजन के बढ़ रहे मामले

नोएडा में मौसम के बदलते ही वायरल संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव और बदलते मौसम के प्रभाव से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। खासतौर पर मरीजों में स्वाद बिगड़ने और लिवर में सूजन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। गले में खराश, छींक आना, नाक बंद होना और हल्का बुखार जैसे लक्षणों के साथ बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों ओपीडी में आने वाले कुल मरीजों में से लगभग 20 से 30 प्रतिशत मरीज वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं।

नोएडा स्थित Government Institute of Medical Sciences में प्रतिदिन मेडिसिन विभाग की ओपीडी में करीब 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या वायरल संक्रमण से प्रभावित लोगों की है। डॉक्टरों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में यह प्रभाव अधिक देखा जा रहा है।

मेडिसिन विभाग के सहआचार्य डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि वायरल संक्रमण के दौरान शरीर की इम्यून सिस्टम प्रभावित होती है। तेज बुखार, गले में संक्रमण और दवाओं के प्रभाव के कारण कई मरीजों में स्वाद और गंध की क्षमता अस्थायी रूप से कम हो जाती है। कुछ मामलों में लिवर में सूजन भी देखने को मिल रही है, जो संक्रमण की शुरुआती चेतावनी हो सकती है। हालांकि अधिकतर मरीजों में यह समस्या दो से तीन दिनों के भीतर ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ठीक होने के बाद दोबारा बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मरीजों में अत्यधिक कमजोरी और थकान देखी जा रही है।

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज किया गया तो संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि लापरवाही बरतने पर लिवर संबंधी जटिलताएं बढ़ सकती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में परामर्श लेना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने वायरल संक्रमण से बचाव के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है। संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखना, हाथों की नियमित सफाई और सैनिटाइजेशन करना, साफ-सुथरा और अच्छी तरह पका हुआ भोजन खाना बेहद आवश्यक है। इसके अलावा भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचने और मास्क का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है। मौसम में बदलाव के इस दौर में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।\

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img