Greater Noida Amrapali Leisure Park: आम्रपाली लेजर पार्क में मारपीट मामले में सख्त कार्रवाई की मांग

Greater Noida Amrapali Leisure Park: आम्रपाली लेजर पार्क में मारपीट मामले में सख्त कार्रवाई की मांग

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में 14 फरवरी 2026 को हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को लेकर जाट समाज ग्रेटर नोएडा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि 14 फरवरी को सोसाइटी परिसर में समाज के कुछ बच्चों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद से समाज में आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर जाट समाज ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष आरबी सिंह ने किया। उन्होंने संयुक्त पुलिस आयुक्त के समक्ष घटना की निंदा करते हुए कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या बच्चों के साथ हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस संबंध में जाट समाज की ओर से पुलिस कमिश्नर को संबोधित एक ज्ञापन संयुक्त पुलिस आयुक्त को सौंपा गया। ज्ञापन में घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सोसाइटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अराजकता को सख्ती से रोका जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img