राज्यहरियाणा

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 किशोर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 किशोर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के गिरदावल एन्क्लेव तिलपत में 9 फरवरी को हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 2 किशोर सहित कुल 4 आरोपियों को काबू कर लिया है।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 9 फरवरी को गिरदावल एन्क्लेव में 30 वर्षीय जयसिंह की चार युवकों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई जगत सिंह की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा डीएलएफ की टीम को जांच सौंपी गई। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 10 फरवरी को हिमांशु (19 वर्ष) निवासी गिरदावर एन्क्लेव, नियर हरि स्वीट्स, धीरज नगर फरीदाबाद तथा तुषार (19 वर्ष) निवासी गिरदावर एन्क्लेव, नियर हरि स्वीट्स, धीरज नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। इसके बाद 11 फरवरी को घटना में संलिप्त दो किशोरों को भी हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने जयसिंह के एक दोस्त की बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बात को लेकर जयसिंह और उसके साथियों सौरव व सोनू ने आरोपियों को धमकाया था। उस समय आरोपी वहां से चले गए थे, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा मौके पर लौटे और जयसिंह पर चाकू से हमला कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि हिमांशु और तुषार ने दोनों किशोरों को चाकू उपलब्ध कराए थे और उन्हीं किशोरों ने जयसिंह पर जानलेवा हमला किया।

हमले में गंभीर रूप से घायल जयसिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले में आगे की जांच जारी है। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button