Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

NH-9 Accident: गाजीपुर टोल के पास कंटेनर से कार की भीषण टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक समेत तीन घायल

NH 9 Ghazipur Toll Accident Delhi

NH-9 Accident: गाजीपुर टोल के पास कंटेनर से कार की भीषण टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक समेत तीन घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 6:43 बजे एमसीडी टोल के पास, विनोद नगर डिपो के सामने हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय पुलिस तथा क्राइम टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। एडिशनल पुलिस आयुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि गाजीपुर थाने को पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली थी कि गाजियाबाद की ओर से आ रही एक कार टोल बूथ के पास एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। मौके पर कार में सवार दीपांजलि (38 वर्ष) और नीलम गर्ग (55 वर्ष) मृत अवस्था में मिलीं। पुलिस के अनुसार एक महिला वाहन से बाहर सड़क पर गिरी हुई मिली, जबकि दूसरी महिला कार की आगे बाईं सीट पर बुरी तरह फंसी हुई थी। पुलिस और बचाव दल ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं हादसे में कार चालक दीपांशु गर्ग और दो नाबालिग बच्चे विवान (5 वर्ष) तथा वाशु (3 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सबूत एकत्र किए। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-9 पर ट्रैफिक प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें