Noida Flower Show 2026: नोएडा फ्लावर शो में खिलेगा केदारनाथ मंदिर: 40 फीट ऊंची भव्य पुष्प संरचना, 90 स्टॉल और कवि सम्मेलन होंगे आकर्षण का केंद्र

Noida Flower Show 2026: नोएडा फ्लावर शो में खिलेगा केदारनाथ मंदिर: 40 फीट ऊंची भव्य पुष्प संरचना, 90 स्टॉल और कवि सम्मेलन होंगे आकर्षण का केंद्र

नोएडा। शहर में 19 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित फ्लावर शो की तैयारियां जोरों पर हैं। सेक्टर-33 स्थित चिल्ड्रन पार्क इस बार एक अनोखी थीम के साथ सजाया जा रहा है। आयोजन की मुख्य थीम प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर पर आधारित है, जिसके अनुरूप करीब 30 फीट लंबा और 40 फीट ऊंचा भव्य मंदिर ढांचा तैयार किया जा रहा है। मंदिर का बाहरी ढांचा लगभग तैयार हो चुका है और अब अगले दो से तीन दिनों में इसे रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा, जिससे यह पूरी तरह जीवंत और आकर्षक रूप में नजर आएगा।

केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति को पारंपरिक शैली में डिजाइन किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को वास्तविक मंदिर जैसा अनुभव मिल सके। मंदिर के मुख्य द्वार को भी विशेष रूप से केदारनाथ थीम पर तैयार किया जा रहा है, जिसकी लंबाई लगभग 22 फीट और ऊंचाई करीब 25 फीट होगी। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर के सामने फूलों से निर्मित त्रिशूल, डमरू और नंदी की आकृतियां स्थापित की जाएंगी। इनकी लंबाई लगभग 8 फीट और ऊंचाई 3 फीट रखी गई है। इन कलात्मक संरचनाओं के लिए मजबूत खांचे तैयार कर लिए गए हैं।

आयोजन स्थल पर रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। करेले से छह फीट ऊंचा हाथी तैयार किया जाएगा, जो विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। मुख्य पाथवे का बास्केट सौंदर्यकरण सात फीट की ऊंचाई तक किया जाएगा। इसी तरह ‘बास्केट फॉर पॉट्स फ्लॉवर’ भी सात फीट में तैयार होगा। प्रवेश पाथवे द्वार और प्रवेश गार्डन द्वार को 10 फीट लंबाई और 12 फीट ऊंचाई में डिजाइन किया जा रहा है। ‘टॉप बास्केट फ्लो’ आठ फीट लंबा होगा। इसके अलावा ढोलक आकार की बास्केट स्टेप, मटका फ्लो की फ्लोरल प्रतिकृति, बुद्धा लोटस की पुष्प आकृति और अन्य सजावटी डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं, जो पूरे पार्क को एक भव्य पुष्प संसार में बदल देंगे।

कार्यक्रमों की श्रृंखला भी चार दिनों तक दर्शकों को बांधे रखेगी। 19 फरवरी को गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा के विधायक पंकज सिंह फ्लावर शो का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर आईटीबीपी बैंड टीम विशेष प्रस्तुति देगी। 20 फरवरी को ‘सवत्र बैंड’ अपनी प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय बनाएगा। 21 फरवरी को विभिन्न संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए गार्डन का मूल्यांकन जजों द्वारा किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। 22 फरवरी को स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिससे बच्चों में रचनात्मकता और प्रकृति के प्रति प्रेम को बढ़ावा मिलेगा। इसी दिन समापन समारोह के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें डॉ. विष्णु सक्सेना (श्रृंगार रस), डॉ. अर्जुन शिशौदिया (वीर रस), अनिल अगवंशी (हास्य-व्यंग्य), शंभू शिखर (हास्य-व्यंग्य), कल्पना शुक्ला (श्रृंगार रस) और विनोद पाण्डेय (हास्य-व्यंग्य) अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे।

फ्लावर शो में 90 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें 38 नर्सरियां शामिल होंगी। इनमें से कुछ प्रतिष्ठित नर्सरियां कलिम्पोंग और भीमताल से भी भाग ले रही हैं। यहां बीज, खाद, नर्सरी उत्पाद, खेती के औजार, सजावटी पौधे, गमले, कीटनाशक और बागवानी से जुड़े विविध उत्पाद उपलब्ध होंगे। उद्यान प्रेमियों के लिए यह आयोजन एक ही स्थान पर विविध विकल्प प्रदान करेगा।

हर वर्ष की तरह इस बार भी फ्लावर शो में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। केदारनाथ मंदिर की भव्य पुष्प प्रतिकृति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यह आयोजन न केवल प्रकृति प्रेमियों बल्कि परिवारों और बच्चों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। नोएडा का यह फ्लावर शो धार्मिक आस्था, कलात्मक अभिव्यक्ति और बागवानी कौशल का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img