राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida community center: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर 36, 37 और स्वर्णनगरी में मॉडर्न कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया

Greater Noida community center: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर 36, 37 और स्वर्णनगरी में मॉडर्न कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया

Noida। सेक्टर 36, सेक्टर 37 और स्वर्णनगरी के निवासियों के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को एक बड़ी सौगात पेश की। इन तीनों सेक्टरों में आधुनिक सुविधाओं से लैस कम्युनिटी सेंटरों का निर्माण पूरा हो गया है, जिसे जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उद्घाटन समारोह के माध्यम से जनता के लिए खोला।

उद्घाटन के अवसर पर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि इन कम्युनिटी सेंटरों का निर्माण सेक्टरवासियों की लंबे समय से मांग थी। अब इन केंद्रों में विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और सामुदायिक बैठकों का आयोजन आसानी से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की प्राथमिकता है।

विधायक ने सेक्टर 37 स्थित कम्युनिटी सेंटर के नामकरण की घोषणा करते हुए इसे “मैत्रेयी” नाम दिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सेक्टर 37 में विश्वस्तरीय स्टेडियम निर्माण की योजना पर तेजी से काम चल रहा है, जो क्षेत्रवासियों के लिए खेल और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए नया अवसर प्रदान करेगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक रतिक ने बताया कि सेक्टर 36, सेक्टर 37 और स्वर्णनगरी में लगभग 9.14 करोड़ रुपये की लागत से तीनों कम्युनिटी सेंटर बनाए गए हैं। ये सभी केंद्र दो मंजिला हैं और इनमें कॉमन हॉल, लाइब्रेरी, कार्यालय कक्ष, महिला-पुरुष शौचालय और पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, स्थानीय निवासी और प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से वर्क सर्किल-5 के प्रभारी रतिक के साथ वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश, प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार कुशवाहा, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल, सहायक प्रबंधक रामकिशन और स्वास्थ्य एवं विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

इस पहल से न केवल सेक्टरवासियों को सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्राधिकरण ने इसे क्षेत्र के विकास और नागरिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button