Haryana CM: हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फर्जी बिल दबाव वाले वन अधिकारी पर कार्रवाई का निर्देश दिया, लाडवा में सुनी आमजन की समस्याएं

Haryana CM: हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फर्जी बिल दबाव वाले वन अधिकारी पर कार्रवाई का निर्देश दिया, लाडवा में सुनी आमजन की समस्याएं

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 4 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए वन विभाग के उस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जो कर्मचारी से फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बना रहा था। शिकायतकर्ता गुरमीत ने बताया कि वह फौज से रिटायर होकर वन विभाग में नौकरी कर रहा है। वन विभाग के एक अधिकारी ने उसे फर्जी बिलों पर साइन करने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर कार्रवाई की धमकी दी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में तुरंत जांच कर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाडवा विधानसभा के लोगों की विभिन्न समस्याओं पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब कोई नागरिक अपनी समस्या लेकर आता है, तो अधिकारियों को तुरंत संज्ञान लेकर समाधान करना चाहिए। चक्कर लगवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे।

जनसंवाद में मुख्यमंत्री ने करीब 225 शिकायतें सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलाल माजरा निवासी सुभाष की सोलर लाइट परियोजना में भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए उपायुक्त को निर्देश दिए गए। टाटकी नर्सरी के खिलाड़ियों को डाइट का पैसा नहीं मिलने के मामले में भी जांच करने के आदेश दिए गए। पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि ठगी के आरोपी पर लगे आरोप साबित होने पर उसकी संपत्ति को अटैच किया जाए।

बिजली विभाग के मामले में मुख्यमंत्री ने राजीव की शिकायत पर अधिकारी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। वहीं कलाल माजरा निवासी महेंद्र के डेरे में रहने वाले 20 घरों को बिजली सप्लाई उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने विकलांग वीरपाल को उसकी बहन की शादी के लिए आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इसी तरह रजनी की शिकायत पर लीड बैंक मैनेजर के माध्यम से सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही योग्य कॉलोनियों को वैध घोषित किया जाएगा और इन कॉलोनियों को सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। लाडवा शहर में सीवर पाइप लीक होने की शिकायत पर उन्होंने अधिकारी को फटकार लगाई और शाम तक इसे दुरुस्त करने का आदेश दिया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने और सत्यापन के बाद बिना किसी आवेदन के बुढ़ापा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। पेंशन काटने की शिकायतों का विभागीय स्तर पर निवारण किया जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img