उत्तर प्रदेश : मारपीट और पथराव के मामले में पूर्व प्रधान गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Hapur News : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अटूटा में 23 दिसंबर की दोपहर हुई मारपीट, पथराव और अवैध हथियार लहराने की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने अल्लीपुर मुगलपुर मार्ग से गांव उपैड़ा की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि 23 दिसंबर की दोपहर बिजली का तार टूटने का विरोध करने पर आरोपी ने गांव निवासी पीतम सिंह और उनकी पुत्रवधू पिंकी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर पर ईंट और पत्थरों से पथराव भी किया। घटना के दौरान आरोपी वीरेंद्र सिंह के हाथ में अवैध हथियार था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में पीड़िता पिंकी ने 25 दिसंबर को थाने में वीरेंद्र सिंह, उसके पुत्र आर्यन, रोहित और चीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img