Noida School Bomb Threat : नोएडा के 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में मेल फेक निकला

Noida School Bomb Threat : नोएडा के 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में मेल फेक निकला

नोएडा। नोएडा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शहर के 20 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और स्कूल प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड में आ गया। सुरक्षा को देखते हुए सभी संबंधित स्कूलों में तत्काल छुट्टी घोषित कर दी गई और बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ सुरक्षित घर भेजा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की टीमें स्कूल परिसरों में पहुंच गईं।

पुलिस ने स्कूलों को पूरी तरह खाली कराकर एक-एक कोने की सघन तलाशी ली। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली इस तलाशी के दौरान किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बम की धमकी पूरी तरह फर्जी थी। हालांकि, एहतियात के तौर पर स्कूलों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और बिना पूछताछ किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें फादर एंगल स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, शिव नादर पब्लिक स्कूल, श्री राम मिलेनियम स्कूल और रामाज्ञा स्कूल जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान शामिल हैं। इन स्कूलों में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते हैं, जिसके चलते प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए तुरंत सुरक्षा प्रक्रिया लागू की।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच 20 स्कूलों के प्रिंसिपलों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और बम स्क्वॉयड, फायर ब्रिगेड तथा डॉग स्क्वॉयड के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी स्कूल परिसरों की गहन जांच के बाद यह पुष्टि हो गई कि धमकी निराधार थी और किसी भी तरह का खतरा नहीं है। इसके साथ ही साइबर टीम को ई-मेल की तकनीकी जांच सौंपी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी भरा मेल किसने और कहां से भेजा। इस मामले में साइबर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस का कहना है कि मेल भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों और आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि स्कूलों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Hot this week

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...

Topics

Mahagun Mywoods Lift Accident: महागुन मायवुड्स में लिफ्ट फंसने से डिलीवरी ब्वॉय 3 मंजिल नीचे पिट में गिरा, पैर में गंभीर फ्रैक्चर के बाद...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटियों में लिफ्ट के घटिया रखरखाव और मेंटेनेंस एजेंसियों की आपराधिक लापरवाही का एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-16सी स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में मंगलवार ...

Greater Noida Car Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने महिला और बच्चे को...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्यस्ततम सड़कों में शुमार एक मूर्ति गोलचक्कर के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक चलती कार के इंजन में अचानक भयंकर आग लग गई। कार में उस समय चालक के साथ एक महिला और उ...

Sports City Layout: स्पोर्ट्स सिटी के लेआउट प्लान पर आई 225 से अधिक आपत्तियों का जल्द होगा निस्तारण, मोमनाथल गांव में भारी विरोध

नोएडा के बहुचर्चित स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के विभिन्न भूखंडों के संशोधित लेआउट प्लान को लेकर प्राधिकरण स्तर पर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। सेक्टर-78, 79, 150 और 152 में स्थित स्पोर्ट्स सिटी के विस्तृत भूखंडों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img