Noida: नोएडा में कंपनीकर्मी ने तनाव में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Noida: नोएडा में कंपनीकर्मी ने तनाव में फंदा लगाकर की आत्महत्या

नोएडा। सेक्टर-52 स्थित अरावली अपार्टमेंट में किराये पर रहने वाले एक कंपनीकर्मी युवक ने मंगलवार शाम फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-24 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार, युवक अंकित वर्मा मूल रूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के निवासी थे। वह सेक्टर-52 के अरावली अपार्टमेंट के प्रथम तल के फ्लैट में किराये पर रहते थे और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे।

आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष ओपी यादव ने बताया कि परिजनों ने मंगलवार शाम अंकित से कई बार संपर्क किया, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने ओपी यादव से मदद मांगी। फ्लैट खोलने में असमर्थता के कारण, बुधवार सुबह परिजनों ने दोस्त को फ्लैट पर भेजा। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो अंकित का शव जमीन पर पड़ा था। गले में बेडशीट बंधी थी और जमीन पर गिरने के कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि बेडशीट उसके वजन से टूट गई।

ओपी यादव ने बताया कि दो साल पहले अंकित का पत्नी से तलाक हुआ था। इसे लेकर वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था और यही तनाव संभवतः उसकी आत्महत्या का कारण बना।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img