Greater Noida: ग्रेटर नोएडा सेक्टर डेल्टा के पानी की जांच रिपोर्ट आज आएगी, दूषित पानी से बीमार होने का आरोप

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा सेक्टर डेल्टा के पानी की जांच रिपोर्ट आज आएगी, दूषित पानी से बीमार होने का आरोप

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा से पांच दिन पहले लिए गए पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट मंगलवार को आने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने यह नमूने उस समय एकत्र किए थे, जब सेक्टर में सात लोगों के पेट खराब होने की शिकायत सामने आई थी। लगातार बीमारियों की शिकायत के बाद सेक्टरवासियों ने दूषित पानी की आशंका जताई थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर डेल्टा में लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पानी के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए गाजियाबाद स्थित सरकारी प्रयोगशाला भेजा गया था। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में सप्लाई किया जा रहा पानी दूषित है, जिसकी वजह से पेट संबंधी बीमारियां फैल रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया था, जहां लोगों की जांच की गई और आवश्यक दवाएं दी गईं। विभाग की ओर से लोगों को एहतियात बरतने और उबला हुआ पानी पीने की सलाह भी दी गई थी।

जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों तक अवकाश रहने के कारण जांच रिपोर्ट आने में देरी हुई है, लेकिन संभावना है कि मंगलवार को रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पानी में किसी प्रकार की मिलावट या बैक्टीरिया मौजूद हैं या नहीं।

स्वास्थ्य विभाग ने आश्वासन दिया है कि यदि पानी की जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित विभाग को तुरंत सूचित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि सेक्टरवासियों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img