Noida: नोएडा में टू और थ्री व्हीलर्स के लिए बैट्री स्वैपिंग की बड़ी तैयारी, अप्रैल से 13 स्थानों पर सुविधा

Noida: नोएडा में टू और थ्री व्हीलर्स के लिए बैट्री स्वैपिंग की बड़ी तैयारी, अप्रैल से 13 स्थानों पर सुविधा

नोएडा। शहर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होने के बीच नोएडा प्राधिकरण ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बड़े कदम उठाए हैं। अप्रैल 2026 से शहर में 13 बैट्री स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक स्टेशन पर दो स्वैपिंग पॉइंट होंगे और कुल 44 बैटरियां उपलब्ध रहेंगी।

नोएडा ट्रैफिक सेल महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक दो और तीन पहिया वाहन चालक अपनी खाली या डिस्चार्ज्ड बैट्री को इन स्टेशनों पर बदल सकते हैं। वाहन चालक अपनी चार्ज बैट्री लेने के बाद उसे वापस चार्ज कराने के लिए भी वापसी कर सकेंगे। बैट्री स्वैपिंग के लिए प्रारंभिक योजना के अनुसार खर्च लगभग एक रुपये प्रति किलोमीटर होगा।

बैट्री स्वैपिंग स्टेशन शहर के प्रमुख क्षेत्रों में बनाए जाएंगे, जिनमें सेक्टर-6, 29, 25ए, 24, 63, 16ए फिल्म सिटी, 16, 15, 58, 61, एमिटी यूनिवर्सिटी शामिल हैं। इसके लिए तीन कंपनियों ने प्रस्तुतीकरण दिया है, और उनमें से एक कंपनी का चयन करके संचालन शुरू किया जाएगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर, प्राधिकरण ईवी चार्जिंग नेटवर्क को भी विस्तार दे रहा है। पहले चरण में तीन महीनों के भीतर 81 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इससे पहले शहर में ईएसएसएल के माध्यम से लगाए गए 69 चार्जिंग स्टेशनों की समीक्षा में कवरेज और प्रदर्शन को अपर्याप्त पाया गया था। नए सर्वे के तहत 150 संभावित स्थानों की पहचान की गई है और जल्द ही इसके लिए ईओआई जारी किया जाएगा। इस पहल से खासकर इलेक्ट्रिक दोपहिया और व्यावसायिक वाहनों के लिए चार्जिंग समय कम होगा और परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img