Mobile snatching: मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 34 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

Mobile snatching: मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 34 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल फोन स्नैचिंग और बाइक चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को थाना फेस-वन पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के 34 चोरी किए गए मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। इसके अलावा, बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत भी लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों ने एनसीआर क्षेत्र में 100 से अधिक लूटपाट की वारदातें करने की बात कबूल की है।

डीसीपी नोएडा, यमुना प्रसाद ने बताया कि चौकी प्रभारी झुंडपुरा पवन कुमार और उनकी टीम को एक सूचना के आधार पर ध्रुव (पुत्र साहब सिंह), रवि (पुत्र भोलम्बर) और सागर (पुत्र भोलम्बर) को झुंडपुरा बॉर्डर के पास गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एनसीआर के विभिन्न स्थानों से लूटे गए 34 मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया।

पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे दिल्ली-एनसीआर के सुनसान इलाकों में खड़ी मोटरसाइकिलों को चोरी कर लेते थे और फिर इन्हीं मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल मोबाइल फोन स्नैचिंग और अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए करते थे। अभियुक्तों ने बताया कि इन चोरी किए गए मोबाइल फोन को उन्होंने नोएडा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से स्नैचिंग और चोरी करके एकत्र किया था। एक चुराई गई मोटरसाइकिल के बारे में उन्होंने बताया कि यह उन्होंने गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक से चुराई थी। बदमाशों ने यह भी बताया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों को बार-बार बदलते रहते थे ताकि पुलिस उन्हें पकड़ न सके।

डीसीपी ने यह भी बताया कि पुलिस इस समय यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन बदमाशों द्वारा लूटे गए मोबाइल फोन और अन्य सामान को कहां बेचा जाता था।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img