Noida pollution: दम घोंटती हवा से नोएडा बेहाल, चार दिनों से गंभीर श्रेणी में प्रदूषण

Noida pollution: दम घोंटती हवा से नोएडा बेहाल, चार दिनों से गंभीर श्रेणी में प्रदूषण

नोएडा। नोएडा शहर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है और बीते चार दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। इससे आम लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है। मंगलवार को नोएडा देश के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली के बाद दूसरे स्थान पर दर्ज हुआ। दिल्ली का एक्यूआइ 354 रहा, जबकि नोएडा का 352 दर्ज किया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 332 रहा।

हवा की गति धीमी होने और तापमान गिरने से कोहरे और प्रदूषण का प्रभाव और बढ़ गया है। मंगलवार सुबह सात बजे से ही शहर में घनी धुंध छाई रही। दृश्यता इतनी कम थी कि सड़कों पर चल रहे वाहनों की आवाजाही का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया। कई इलाकों में सड़कें दूर तक दिखाई नहीं दे रही थीं, जिससे वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से गाड़ी चलानी पड़ी और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई।

नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक रहा। सेक्टर-1 में एक्यूआइ 386 दर्ज किया गया, जो शहर में सबसे अधिक है। सेक्टर-125 का एक्यूआइ 377, सेक्टर-116 का 351 और सेक्टर-62 का 318 रहा। ग्रेटर नोएडा में भी हालात बेहतर नहीं थे। नालेज पार्क-थ्री में एक्यूआइ 325 और नालेज पार्क-फाइव में 349 दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में तेज हवा या बारिश नहीं हुई, तो प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे में प्रशासन के साथ-साथ लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी मरीजों को विशेष सतर्कता रखने, अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img