उत्तर प्रदेश : हापुड़ में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता फातिमा की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद पति आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के भाई अजहरुद्दीन की तहरीर पर सोमवार को पति समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

अजहरुद्दीन ने बताया कि बहन फातिमा का पति आसिफ शादी के बाद से दहेज के नाम पर विवाद करने लगा। इसे लेकर उसकी बहन की पिटाई की गई। इसी दौरान फातिमा को अपने पति के अन्य महिला से प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई। इसी बात से क्षुब्ध होकर पति ने अपने छोटे भाई नासिर, मां गुलशन, पिता शमशाद, चचेरे भाई दानिश के साथ मिलकर फातिमा की पिटाई की। आरोप है कि 21 नवंबर को फातिमा ने अवैध संबंध का विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर गला घोट कर हत्या कर दी।

फातिमा के ससुर ने फोन पर सूचना दी कि वह बीमार है और रामा अस्पताल में भर्ती है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति आसिफ, सास गुलशन, ससुर शमशाद, देवर नासिर व दानिश निवासी करीम कालोनी पिपलैड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पति आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Hot this week

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...

Raj Thackeray Statement: लॉरेंस बिश्नोई को जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए, राज ठाकरे का केंद्र पर तीखा हमला; बोले- 4-5 महीनों में देश...

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई और पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता जताते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर अत्यंत आक्रामक और कड़ा बयान दिया है। मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता...

Topics

Seelampur Murder Case: सीलमपुर सेंट्रल पार्क में सिगरेट पीने के विवाद में 20 वर्षीय सुबहान की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग समेत 6 आरोपी...

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सार्वजनिक स्थल पर उपजी मामूली बहस के खूनी वारदात में बदलने की दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सेंट्रल पार्क में सिगरेट पीने के विवाद में 20 वर्षीय युवक सुबहान की चाकुओं से ग...

Ghazipur Mandi Extortion: गाजीपुर फल-सब्जी मंडी में अवैध कब्जों और वसूली का गंभीर आरोप, सड़क से लेकर शौचालय तक प्रशासन पर उठे सवाल

राष्ट्रीय राजधानी की प्रमुख कृषि व्यापारिक मंडियों में शामिल गाजीपुर फल एवं सब्जी मंडी में बेखौफ अतिक्रमण, अवैध कब्जों और सुनियोजित अवैध वसूली के गंभीर आरोपों ने मंडी प्रशासन की कार्यशैली को कटघरे में ला खड़ा किया है। आढ...

Flipkart Delivery Boy Death: 10 रुपये के फटे नोट को लेकर विवाद के बाद फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय समीर की मौत, मारपीट के आरोपों से...

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक बेहद दुखद मामला प्रकाश में आया है, जहां महज 10 रुपये के कटे-फटे नोट के लेन-देन को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने एक युवा डिलीवरी बॉय की जिंदगी छीन ली। ई-कॉमर्...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img