Noida Accident: नोएडा में बेकाबू कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Noida Accident: नोएडा में बेकाबू कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तब हुई जब अमीचंद इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार और बेकाबू कंटेनर ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से पूर्णिया (बिहार) के रहने वाले मनोज बहरदार अपने परिवार के साथ कासना क्षेत्र की झुग्गियों में रहते हैं। मनोज ने बताया कि उनका बेटा श्रवण कुमार सोमवार को अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर कासना कस्बे की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद श्रवण सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही कासना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार, मृतक के पिता की शिकायत पर कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह हादसा क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, क्योंकि ऐसी लापरवाही कई परिवारों को समय से पहले अपने प्रियजनों से दूर कर रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img