Greater Noida: निक्की भाटी हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, पत्नी के वीडियो बनाना और सास को बताया बड़ा आरोपी

Greater Noida: निक्की भाटी हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, पत्नी के वीडियो बनाना और सास को बताया बड़ा आरोपी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुई विवाहित निक्की भाटी की जलाकर हत्या के मामले में कासना कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में 500 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, ससुर सत्यवीर और सास दया को नामजद किया है। सभी आरोपियों पर आपराधिक षड्यंत्र के तहत निक्की भाटी की हत्या करने का आरोप है।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता उधम सिंह तोंगड़ और दिनेश कुमार कल्सन ने बताया कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद वे आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कराने और सजा दिलाने के लिए कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। पुलिस की चार्जशीट में स्पष्ट किया गया है कि आरोपी पति विपिन और सास दया दोनों ही बहनों के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने से नाखुश थे। वीडियो बनाने पर रोक लगाने के प्रयास में नाकाम रहने के बाद उन्होंने निक्की की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

घटना 21 अगस्त को हुई थी, जब दादरी कोतवाली क्षेत्र के रूपवास गांव में स्थित निक्की के ससुराल में उसे पहले पीटा गया और फिर आग लगा दी गई। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बावजूद निक्की की मौत हो गई। बहन कंचन भाटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, जेठ, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पुलिस ने चार्जशीट में अस्पताल की रिपोर्ट भी शामिल की है, जिसमें सिलेंडर फटने से आग लगने की बात कही गई थी। घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए बिस्तर, रसोई, गैस चूल्हा, आंगन का मुआयना किया गया। स्थल से मिट्टी के नमूने, जले कपड़े, थिनर की बोतल और लाइटर भी बरामद किए गए। इसके अलावा इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है।

पुलिस ने आरोपितों के पास से ज्वलनशील पदार्थ जैसे थिनर बरामद किए थे, जिन्हें एफएसएल जांच के लिए भेजा गया। बचाव पक्ष के वकील दिनेश चंद कलसन ने बताया कि आरोपी घटना को आत्महत्या बताने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की जांच में उनकी थ्योरी पूरी तरह गलत साबित हुई।

चार्जशीट के दाखिल होने के बाद अब कोर्ट में मामले की आगे की सुनवाई होगी, जिसमें आरोपी के खिलाफ सजा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img