Shahdara Ekta Yatra: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शाहदरा में भव्य एकता यात्रा का आयोजन

Shahdara Ekta Yatra: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शाहदरा में भव्य एकता यात्रा का आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शाहदरा जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भव्य और विशाल एकता यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रम में विधायक एवं अध्यक्ष, जमुना पार विकास बोर्ड अरविंदर सिंह लवली, विधायक संजय गोयल, विधायक अनिल गोयल और शाहदरा जिले के सभी निगम पार्षदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सैकड़ों की संख्या में शामिल लोगों ने तिरंगे झंडों, पोस्टरों और देशभक्ति नारों के साथ सरदार पटेल के आदर्शों को नमन किया।

यह यात्रा कृष्णा नगर से शुरू होकर गांधी नगर, भोलानाथ नगर की मुख्य सड़कों से होती हुई बाबूराम स्कूल, शाहदरा पर जाकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “सरदार पटेल अमर रहें” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” जैसे नारे गूंजते रहे। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने फूल बरसा कर और तालियों से स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।

बाबूराम स्कूल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल आधुनिक भारत के सच्चे शिल्पकार थे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद जब देश सैकड़ों रियासतों में बंटा था, तब सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अद्भुत कूटनीति के दम पर 500 से अधिक रियासतों का विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि अगर सरदार पटेल न होते, तो आज का भारत इस स्वरूप में शायद संभव ही न होता।

हर्ष मल्होत्रा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है और सरदार पटेल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। अन्य नेताओं ने भी राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और विकास को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस भव्य यात्रा ने पूरे शाहदरा जिले में यह संदेश दिया कि भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रनिर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र आगे बढ़ सकता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img