Noida: कार की टक्कर का विरोध करने पर दो भाइयों की पिटाई, एक गंभीर रूप से घायल

Noida: कार की टक्कर का विरोध करने पर दो भाइयों की पिटाई, एक गंभीर रूप से घायल

नोएडा के फेज-2 क्षेत्र में कार की टक्कर का विरोध करना दो भाइयों को भारी पड़ गया। आरोप है कि थार कार सवार लोगों ने पहले बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मारी और जब उन्होंने विरोध किया तो लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-80 में हुआ विवाद, गांव के लोग शामिल

घटना फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-80 की है। ककराला गांव निवासी इमरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाइयों खान मोहम्मद और आदिल के साथ कबाड़ का काम करते हैं।
इमरान ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद चल रहा था। रविवार रात उनके दोनों भाई बाइक से गोदाम जा रहे थे, तभी सेक्टर-80 के पास थार कार सवार सलमान ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बुलाए साथी, लाठी-डंडों से हमला

इमरान के अनुसार, जब उनके भाइयों ने इस पर विरोध किया, तो सलमान ने अपने भाई समशेर और अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में खान मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आदिल को भी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।इमरान ने अपने भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने तीन आरोपियों — सलमान, समशेर और एक अन्य — के खिलाफ जानलेवा हमला और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img