Noida Crime: नोएडा पुलिस ने कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 50 लाख के पार्ट्स बरामद

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 50 लाख के पार्ट्स बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने कार चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पर्थला चौकी पुलिस ने देर रात लगभग 11:30 बजे सुपरटेक रोमानो तिराहा, सेक्टर-118 में की। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 10 चोरी की गई कारों के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।

गिरोह के पास दो कारें—सैंट्रो और वैगनआर—भी मिलीं, जिनका इस्तेमाल वे चोरी की घटनाओं में करते थे। इसके अलावा गाड़ियों के लॉक तोड़ने के उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी रात में पार्किंग, मुख्य सड़कों और होटलों के बाहर खड़ी कारों की रेकी करते थे, ड्राइवर साइड का लॉक तोड़कर वाहन चुरा लेते थे और बाद में इन गाड़ियों को काटकर पार्ट्स कबाड़ियों को बेच देते थे।

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी—मोनू उर्फ यशवीर, जगन यादव, इमरान और सोहनबीर—के खिलाफ दिल्ली, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि चोरी से कमाए गए पैसों का उपयोग ये अपने पुराने मुकदमों की पैरवी और व्यक्तिगत खर्चों में करते थे। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img