उत्तर प्रदेश : हापुड़ में यूट्यूबर वंशिका और मां के बीच मारपीट का मामला, थाने पहुंचे दोनों

Hapur News : हापुड़ की रहने वाली यूट्यूबर वंशिका और उनकी मां के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों के बीच मारपीट और गाली-गलौज हुई थी। वीडियो के तूल पकड़ने के बाद मामला कोतवाली हापुड़ नगर पहुंच गया। पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाकर करीब एक घंटे तक वार्ता कराई, लेकिन समझौता नहीं हो सका।

वायरल वीडियो में वंशिका की मां का आरोप था कि उनका मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना है, जिसमें उन्हें ढाई लाख रुपये की मदद मिली थी। उनका यह भी दावा था कि वंशिका एक युवक के साथ रहती है और उसी के कहने पर वह उनके साथ मारपीट करती है और अब वह उनसे पैसे की मांग कर रही है।

वहीं, वंशिका ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना था कि उन्हें न तो मकान चाहिए और न ही कोई पैसा, वह सिर्फ अपनी दादी से मिलने आना चाहती हैं। वह अपने परिवार का ध्यान रखती हैं और वीडियो में दिख रही हाथापाई के लिए स्पष्ट नहीं है कि किसने की। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है और इसे तूल नहीं देना चाहिए।

वंशिका की मां ने पुलिस को बताया कि वंशिका ने उनके साथ मारपीट की है और प्लॉट के मामले में न्यायालय जाने की धमकी दी है। उन्हें वंशिका, उसके साथ रहने वाले युवक और भाई से जान का खतरा महसूस हो रहा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। दोनों समझौते के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img