राज्यउत्तर प्रदेश

Anunay Sood: US में मृत मिले अनुनय सूद, नोएडा से निकले डिजिटल स्टार की दुनिया से विदाई

Anunay Sood: US में मृत मिले अनुनय सूद, नोएडा से निकले डिजिटल स्टार की दुनिया से विदाई

नोएडा का चमकता सितारा
नोएडा। नोएडा के सेक्टर 12 निवासी ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का 32 साल की उम्र में निधन हो गया। सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर ने उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया। परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट जारी कर उनके निधन की पुष्टि की है, हालांकि मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

अमेरिका में बिताया आखिरी समय
बताया जा रहा है कि अनुनय इन दिनों अमेरिका के लास वेगास में थे। उन्होंने वहीं से अपनी आखिरी पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वे स्पोर्ट्स कारों के बीच लास वेगास की सड़कों पर नजर आए। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “यकीन नहीं होता कि मैंने यह वीकेंड अपने सपनों की मशीनों और लीजेंड्स के बीच बिताया।” यह पोस्ट अब उनके प्रशंसकों के लिए उनकी यादों का आखिरी निशानी बन गई है।

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और फॉलोअर्स
दुबई में रहने वाले अनुनय सिर्फ एक ट्रैवलर ही नहीं थे, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी थे। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे, जबकि यूट्यूब पर उनके चार लाख से करीब सब्सक्राइबर्स थे। उनकी रील्स और फोटोग्राफी ने ट्रैवल कंटेंट को सोशल मीडिया पर एक नई पहचान दी थी। स्विट्जरलैंड के पहाड़ों से लेकर आइसलैंड की झीलों और टोक्यो की गलियों तक, अनुनय की कैमरे की नजर ने हर जगह की कहानी को जीवंत किया।

फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स में लगातार 3 साल
अनुनय की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह लगातार 2022, 2023 और 2024 में फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में शामिल रहे। फोर्ब्स ने उन्हें “दुबई बेस्ड फोटोग्राफर जो दुनिया को अपने कैमरे से देखता है” कहकर सम्मानित किया था।

अनुनय एक सफल मार्केटिंग फर्म भी चलाते थे, जिससे उन्होंने सोशल मीडिया की क्रिएटिव दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे इस समय निजी शोक में हैं और फॉलोअर्स से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। उनके फॉलोअर्स ने कमेंट सेक्शन में श्रद्धांजलि दी और कई लोगों ने लिखा कि अनुनय ने उन्हें जिंदगी को खुलकर जीने की प्रेरणा दी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button