बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में हिंसक मतदान, MLC अजय सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के बीच कैमरे पर हुई बहस

बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में हिंसक मतदान, MLC अजय सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के बीच कैमरे पर हुई बहस

आरजेडी समर्थकों ने पत्थर और गोबर फेंककर किया हंगामा, पुलिस ने संभाला हालात
बिहार के लखीसराय में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान मतदान के बीच हिंसक घटना सामने आई। उपमुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर आरजेडी समर्थकों ने पत्थर और गोबर फेंके, जबकि डिप्टी सीएम ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान नदियावां में आरजेडी एमएलसी अजय सिंह भी वहां पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच कैमरे के सामने तीखी बहस हुई।

जानकारी के अनुसार, विजय सिन्हा को सूचना मिली थी कि उनके समर्थकों को नदियावां इलाके में वोट डालने से रोका जा रहा है। स्थिति का जायजा लेने के लिए वह मौके पर पहुंचे, जहां अचानक आरजेडी समर्थक उग्र हो गए। गाड़ी पर हमला होने के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर बैठाया और काफिले को आगे बढ़ाया।

अजय सिंह पर शराब पीने का आरोप
बहस के दौरान विजय सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया, जबकि अजय सिंह ने इसे खारिज किया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मतदान प्रक्रिया दोबारा सुचारू की। विजय सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया कि बूथ नंबर 404 और 405 पर आरजेडी समर्थकों ने अतिपिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को डराकर मतदान से रोका।

इस घटना ने क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लखीसराय के पुलिस अधीक्षक पर भी निशाना साधा। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img