Run For Unity Noida: नोएडा में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, कुमार विश्वास और भुवनेश्वर कुमार बने आकर्षण का केंद्र

Run For Unity Noida: नोएडा में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, कुमार विश्वास और भुवनेश्वर कुमार बने आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट: अमर सैनी

लौह पुरुष और भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नोएडा में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नोएडा स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन स्थल पर देशभक्ति और एकता का माहौल दिखाई दिया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास, भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, मिसेज यूनिवर्स 2025 शेरी सिंह और पैरा एथलीट व लोकप्रिय यूट्यूबर अमित भड़ाना ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

गौतम बुध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। हजारों प्रतिभागियों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया और सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित होकर एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने सरदार पटेल के योगदान को याद किया और देश की एकता को मजबूत करने की अपील की।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img