Delhi Encounter: दिल्ली में ‘गलाघोंटू गैंग’ के बदमाश का एनकाउंटर, डोमिनोज डिलीवरी ब्वॉय को बनाया था शिकार

Delhi Encounter: दिल्ली में ‘गलाघोंटू गैंग’ के बदमाश का एनकाउंटर, डोमिनोज डिलीवरी ब्वॉय को बनाया था शिकार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में सक्रिय ‘गलाघोंटू गैंग’ के एक सदस्य को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों प्रहलादपुर इलाके में इस गैंग ने डोमिनोज के डिलीवरी ब्वॉय को अपना शिकार बनाया था। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की एसटीएफ ने एनकाउंटर के दौरान घायल हुए बदमाश हिमांशु को गिरफ्तार किया। हिमांशु और उसका साथी 22 अक्टूबर को पुल प्रहलादपुर इलाके में स्कूटी पर जा रहे डिलीवरी ब्वॉय को पकड़कर गला चोक कर लूटपाट कर रहे थे। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया।

गलाघोंटू गैंग ने हाल ही में दिल्ली में कई अपराधों को अंजाम दिया है। इनके कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें गैंग के सदस्य पीड़ित का गला पीछे से तेजी से दबाते हैं जिससे वह बेहोश हो जाता है, और इसके दौरान उनका साथी लूटपाट करता है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं। हिमांशु की गिरफ्तारी से दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है और इस गैंग की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img