उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 संपन्न, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा

Hapur News : हापुड़ में रविवार को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जनपद के सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।

दो परीक्षा केन्द्र पर हुई परीक्षा

हापुड़ में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई: पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चली। जिले में कुल 4536 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3278 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

72.25 प्रतिशत रही परीक्षा में उपस्थिति

इस प्रकार, जिले में कुल उपस्थिति लगभग 72.25 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रथम पाली में 1644 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में 1634 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक केजी सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्वक संपन्न हुई

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और स्टाफ को निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए सराहा।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img