उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा का ऐतिहासिक गंगा स्नान मेला नजदीक, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्लान तैयार

Hapur News : हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा का ऐतिहासिक गंगा स्नान मेला नजदीक आते ही प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्लान तैयार किया है। दीपावली के बाद से ही गंगा की रेती में आस्था का सैलाब उमडने लगेगा।

बाहरी जनपदों की पुलिस फोर्स की आमद शुरू

वहीं, बाहरी जनपदों की पुलिस फोर्स की आमद भी शुरू हो जाएगी। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान लाखों श्रद्धालु गढ़ और ब्रजघाट पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के तहत मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, गाजियाबाद और बुलंदशहर जैसे जनपदों से पुलिस फोर्स बुलाई जा रही है। इसके साथ ही पीएसी और होमगार्ड्स भी तैनात की जाएंगी। भीड़ नियंत्रण और स्नान घाटों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, जल पुलिस, गोताखोर और एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात रहेंगी।

तैयारियों का निरीक्षण कर रहे अधिकारी

एसडीएम श्रीराम यादव और सीओ स्तुति सिंह प्रतिदिन मेला स्थल का निरीक्षण कर रही हैं। यातायात मार्गों, पार्किंग स्थलों और श्रद्धालुओं के ठहराव स्थलों की समीक्षा की जा रही है। एसडीएम का कहना है कि सभी विभागों को समयबद्ध काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मूलभूत सुविधाओं की मॉनिटरिंग

मेला क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की मॉनिटरिंग के लिए बिजली, पानी, सफाई और चिकित्सा जैसी सुविधाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। दीपावली के बाद से ही गंगा की रेती में अस्थाई बाजारों, श्रद्धालुओं के टेंटों और दुकानों की चहल-पहल बढ़ने लगेगी। कार्तिक पूर्णिमा से पहले ही गंगा तट श्रद्धा, भक्ति और लोक आस्था के रंग में रंग जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img