उत्तर प्रदेश, नोएडा: विधायक पंकज सिंह पहुँचे नोएडा सिटीजन फ़ोरम कार्यालय 

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा सिटीजन फ़ोरम  कार्यालय में आज अपनों से अपनी बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नौएडा के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान विधायक पंकज सिंह का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक  के प्रयासों से नौएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति प्राप्त होने पर NCF कार्यालय में उनका विशेष स्वागत किया गया।

इस अवसर पर फ़ोरम के सदस्यों ने नौएडा की विभिन्न जनसमस्याओं एवं अपने सुझावों को विधायक  के समक्ष रखा।
विधायक  पंकज सिंह ने सभी मुद्दों के समाधान हेतु पूर्ण सहयोग एवं त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसमस्याओं के प्रति अपनी संवेदनशील दृष्टि और निरंतर प्रयासों से अब तक अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया है।

इस अवसर पर NCF के सेक्रेटरी जनरल प्रशांत त्यागी, कार्यकारी अध्यक्ष इंद्राणी मुखर्जी, संरक्षक शालिनी सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल मुंद्रा,उपाध्यक्ष चक्रधर मिश्रा, मधु मेहरा सचिव, अंकित अरोड़ा, गरिमा त्रिपाठी, सत्यम पांडे, निशांत भार्गव, शशि मिश्रा, अरविन्द भाटी एवं कमल कौशिक सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य तथा नौएडा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img