उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो में लावारिस कुत्तों के लिए एक केंद्र खुलेगा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लावारिस कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के लिए एक और केंद्र खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। इच्छुक एनजीओ और फर्में 13 अक्तूबर तक आवेदन कर सकती हैं, जिनका चयन एक वर्ष के लिए किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक खतरनाक और बीमार कुत्तों को रखने के लिए तीन शेल्टर होम बनाने की तैयारी भी तेज कर दी गई है। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। एजेंसी की तलाश की ज रही है। सुप्रीम कोर्ट ने लावासिस कुत्तों के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं।

नसबंदी और टीकाकरण के बाद लावासिस कुत्तों को उसी स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया जाता है, जहां से उन्हें उठाया गया था। प्राधिकरण से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक पांच हजार से अधिक लावासिस कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया जा चुका है।। शहर के सेक्टर स्वर्णनगरी में एक नसबंदी/टीकाकरण केंद्र संचालित किया जा रहा है, जिसकी क्षमता प्रतिदिन 15 कुत्तों की नसबंदी करने की है। इसका संचालन एक एनजीओ द्वारा किया जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक एक और नसबंदी केंद्र स्थापित किया जाएगा। नसबंदी केंद्र की संख्या बढ़ाकर टीकाकरण अभियान को तेज किया जाएगा

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img