Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी वृंदावन गार्डन में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी वृंदावन गार्डन में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में शाहबेरी स्थित वृंदावन गार्डन में आज एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग आग की लपटें देख कर हड़कंप मचाने लगे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इमारत में मौजूद फ्लैटों में रह रहे लोगों को सकुशल बाहर निकाला। दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग को काबू में करने के लिए पूरी तरह से जुट गईं।

दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए कई घंटे तक प्रयास करते रहे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग पूजा करके जोत लगाने के दौरान लगी, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। घटना के समय इमारत में कई परिवार मौजूद थे, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई। आसपास के इलाके में रहने वाले लोग भी आग की लपटें देख कर बाहर आ गए और घटना स्थल पर जमा हो गए। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ गई है और प्रशासन ने नागरिकों से आग और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img