मणिमहेश तीर्थयात्रियों के लिए चलाया गया बचाव अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

मणिमहेश तीर्थयात्रियों के लिए चलाया गया बचाव अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

अंतिम दिन चार उड़ानों से 64 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया

6 सितम्बर, 2025

चंबा जिला प्रशासन द्वारा भरमौर में फंसे मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी के लिए चलाया गया अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है।इस क्रम में आज भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर एमआई-17 से भरमौर से चंबा के लिए चार उड़ानों में 64 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। सुबह 8 बजे शुरू हुआ यह अभियान दोपहर 12ः30 बजे तक चला। सुरक्षित निकाले गए सभी तीर्थयात्रियों को चंबा से नियमित अंतराल पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के माध्यम से उनके गंतव्यों के लिए निःशुल्क भेज दिया गया है। इसके साथ ही, दो शव भी भरमौर से चंबा लाए गए। दो दिन की अवधि के दौरान कुल 588 व्यक्तियों को भरमौर से चंबा तक एयरलिफ्ट किया गया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सफलतापूर्वक चलाए गए बचाव अभियान के लिए जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, चंबा पुलिस, होमगार्ड, गैर सरकारी संगठनों और लोगों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि चंबा के लोगों ने ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना का परिचय दिया। मानवता का परिचय देते हुए लोगों ने भरमौर और रास्ते में लोगों के लिए लंगर का आयोजन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अभियान का नेतृत्व कर रहे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की भी सराहना की। राजस्व मंत्री तीर्थयात्रियों की सफलतापूर्वक वापसी सुनिश्चित करने के लिए कई दिनों से भरमौर में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी स्वेच्छा से चंबा से पैदल चलकर भरमौर पहुंचे और प्रत्येक फंसे हुए यात्री को सुरक्षित निकालना सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ लोगों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता को पूरा कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img