The Conjuring Last Rites Collection: हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ने ‘बागी 4’ को पछाड़ा, पहले दिन ही 18 करोड़ की कमाई

हॉलीवुड की हॉरर फिल्म The Conjuring Last Rites ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 18 करोड़ की कमाई कर टाइगर श्रॉफ की बागी 4 को पीछे छोड़ दिया। जानें पूरी डिटेल।

भारत में छाई The Conjuring Last Rites

भारत में हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज किसी से छिपा नहीं है और The Conjuring सीरीज हमेशा से ही दर्शकों की पहली पसंद रही है। इसी कड़ी में इसका अंतिम भाग The Conjuring: Last Rites 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुआ और आते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया।

सिनेमाघरों में इसके सामने टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म बागी 4 भी रिलीज हुई थी, लेकिन हॉरर फिल्म की दीवानगी ने सारे समीकरण बदल दिए।

The Conjuring 4: दिमाग को हिला देनेवाली डरावनी फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छुड़ाए पसीने, सबसे अधिक कमाई - the conjuring last rites box office collection day 1 paranormal

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, The Conjuring: Last Rites ने भारत में रिलीज के पहले दिन 18 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। वहीं, टाइगर श्रॉफ की बागी 4 केवल 12 करोड़ रुपये तक ही सिमट पाई।

यानि हॉलीवुड की इस हॉरर फिल्म ने बागी 4 से 6 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

The Conjuring Last Rites Beats Baaghi 4 and The Bengal Files in Advance Sales in India –

हॉरर फिल्म का जलवा

The Conjuring: Last Rites देशभर में 2,200 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। मल्टीप्लेक्स हो या सिंगल स्क्रीन्स, दर्शक हॉरर फिल्म का रोमांच देखने के लिए उमड़ रहे हैं।

यह फिल्म भारत में हॉरर रिलीज के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर चुकी है। दर्शकों के अनुसार, फिल्म की कहानी, डराने वाले सीन और सस्पेंस इसे बेहद खास बना रहे हैं।

The Conjuring 4 Box Office Day 1: दमदार ओपनिंग! भारत में हॉरर मूवी का तांडव, कमाई से बागी 4 को भी दी मात - The Conjuring The Last Rites Box Office Collection

बागी 4 पर भारी पड़ी हॉरर मूवी

जहाँ बागी 4 को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला, वहीं The Conjurin Last Rites ने बॉक्स ऑफिस पर राज करना शुरू कर दिया है।

स्पष्ट है कि हॉलीवुड हॉरर फिल्मों की पकड़ भारत में लगातार बढ़ रही है और दर्शक इन्हें बड़े उत्साह से अपना रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img