शाहदरा में फर्जी पैराकमांडो गिरफ्तार, युवती से 70 हज़ार की ठगी

शाहदरा में फर्जी पैराकमांडो गिरफ्तार, युवती से 70 हज़ार की ठगी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिले की फर्श बाजार टीम ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को पैराकमांडो लेफ्टिनेंट बताकर न सिर्फ परिवार और समाज को धोखा दिया, बल्कि शादी का झांसा देकर एक युवती से 70 हज़ार रुपये ठग लिए।डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपांशु (23), निवासी संजीव नगर, कानपुर के रूप में हुई है।

जांच में पता चला कि दीपांशु के पिता सेना से हवलदार पद से रिटायर हो चुके हैं। दीपांशु ने भी एनडीए की परीक्षा दी थी, लेकिन असफल रहा। असफलता छिपाने के लिए उसने ऑनलाइन उपलब्ध एनडीए पासआउट सूची में एक ‘दीपांशु’ का नाम देखकर उसे अपना बताकर परिवार को यकीन दिला दिया कि वह चयनित हो गया है। यहां तक कि उसने घरवालों से कहा कि वह एनडीए खड़कवासला ट्रेनिंग के लिए जा रहा है।

असलियत में वह कानपुर के आसपास छोटे-मोटे काम करता रहा। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से शादी समारोह में हुई। रिश्तेदारों के जरिए पहचान बढ़ने पर उसने युवती को विश्वास दिलाया कि वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट है। कई बार आर्मी की वर्दी पहनकर वह उससे मिलने भी गया। इसके बाद उसने पैसों की मांग शुरू की और करीब 70 हज़ार रुपये नकद और ऑनलाइन ले लिए।

युवती को शक होने पर उसने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी के फोन से पैराकमांडो की वर्दी में तस्वीरें, फर्जी आईडी, एनडीए की चयन सूची और अप्वाइंटमेंट लेटर बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने न केवल युवती बल्कि अपने माता-पिता को भी लंबे समय से धोखे में रखा हुआ था और समाज में खुद को फौजी दिखाने के लिए आर्मी की वर्दी पहनकर घूमता था। फिलहाल उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img