Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

PM Kisan Scheme: खाते में नहीं पहुंचे पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त के 2000 रुपये? ऐसे करें शिकायत और तुरंत पता लगाएं वजह

PM Kisan Scheme: खाते में नहीं पहुंचे पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त के 2000 रुपये? ऐसे करें शिकायत और तुरंत पता लगाएं वजह

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर से DBT प्रणाली के माध्यम से लगभग 18,000 करोड़ रुपये देशभर के किसानों के खातों में ट्रांसफर किए। सरकार के अनुसार 9 करोड़ से अधिक किसानों को इस किस्त का लाभ मिल चुका है।
लेकिन कई किसान ऐसे हैं जिनके नाम लाभार्थी सूची में होने के बावजूद 2,000 रुपये उनके खाते में नहीं पहुंचे। यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो यहां जानें पूरी प्रक्रिया और समाधान।

किस्त नहीं आई? ऐसे चेक करें अपनी स्थिति
सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://pmkisan.gov.inपर जाएं।
‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं और ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें।
अब आप आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपनी किस्त की स्थिति देख सकते हैं।

यदि रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो ‘Know Your Registration Number’ पर क्लिक करें।
आधार या मोबाइल नंबर दर्ज करें, कैप्चा कोड डालें और OTP वेरिफाई करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें।
इसके बाद आप यह देख पाएंगे कि किस्त क्यों नहीं आई और प्रक्रिया कहां अटकी है।

किस्त रुकने के प्रमुख कारण
अधूरी eKYC
आधार लिंक न होना
गलत बैंक विवरण
रजिस्ट्रेशन में गलत जानकारी
बैंक अकाउंट सक्रिय न होना

यदि eKYC पूरी नहीं है या आधार-बैंक लिंक में समस्या है, तो इन्हें ठीक करते ही अगली किस्त मिल जाएगी।

कहां करें संपर्क?
अगर ऑनलाइन स्टेटस में समस्या का समाधान नहीं मिलता, तो किसान नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं—
PM-KISAN हेल्पलाइन: 155261
कस्टमर केयर नंबर: 1800-11-5526 / 011-23381092
ईमेल: pmkisan-ict@gov.in

इसके अलावा नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है, जहां अधिकारी डेटा सुधार में मदद करते हैं।

केंद्र सरकार ने इस किस्त के साथ लाखों किसानों को SMS भेजकर किस्त जारी होने की जानकारी भी दी है। इसलिए यदि मैसेज नहीं आया है या खाते में राशि नहीं पहुंची है, तो तुरंत स्टेटस देखकर समस्या का समाधान करें।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें