Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Anmol Bishnoi Extradition: अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद अनमोल बिश्नोई दिल्ली पहुंचा, एनआईए ने लिया हिरासत में; सलमान खान शूटआउट और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में था वांछित

Anmol Bishnoi Extradition: अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद अनमोल बिश्नोई दिल्ली पहुंचा, एनआईए ने लिया हिरासत में; सलमान खान शूटआउट और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में था वांछित

अंतरराष्ट्रीय अपराधी गतिविधियों में सक्रिय और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जहां एनआईए ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित अनमोल 2022 से फरार था और लंबे समय से अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था।

अनमोल उस समय विशेष रूप से सुर्खियों में आया था जब उसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी एक फेसबुक पोस्ट के ज़रिए ली थी। इसके बाद से भारत की कई एजेंसियां उसकी तलाश में थीं।

2023 के आरोपपत्र में बड़ा खुलासा
एनआईए ने मार्च 2023 में दाखिल आरोपपत्र में बताया था कि अनमोल ने 2020 से 2023 के बीच भारत में विभिन्न आतंकी साजिशों और हिंसक गतिविधियों में नामित आतंकवादी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की सक्रिय मदद की। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संचालन, फंडिंग और विदेशी नेटवर्क का अहम हिस्सा माना जाता है।

इसी सिलसिले में वह एनआईए की चार्जशीट में आरोपी नंबर 19 था।

अमेरिका ने ‘अवैध प्रवासी’ सूची में डालकर निकाला
सूत्रों के अनुसार, अनमोल को अमेरिका से लगभग 200 अवैध प्रवासियों के साथ एक विशेष चार्टर्ड विमान से भारत भेजा गया। यह भी बताया गया कि पंजाब के दो और वांछित अपराधी उसी विमान में मौजूद हो सकते हैं।

प्रत्यर्पण की पुष्टि खुद दिवंगत बाबासिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने की, जिन्हें अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के पीड़ित-नोटिफिकेशन सिस्टम (VINE) से एक आधिकारिक मेल प्राप्त हुआ। मेल में कहा गया था कि 18 नवंबर 2025 को अनमोल को “संघीय सरकार द्वारा अमेरिका से निकाला गया है।”

अनमोल को गत वर्ष नवंबर में सैक्रामेंटो में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एफबीआई ने डीएनए और वॉयस सैंपल के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की थी। बाद में उसे आयोवा की पोट्टावटामी काउंटी जेल में रखा गया, जहां उसने सीमा अपराध और असत्यापित इमिग्रेशन मामले में शरण आवेदन भी किया था।

दिल्ली पहुंचते ही एनआईए की कार्रवाई
दिल्ली पहुंचने के साथ ही एनआईए ने उसे हिरासत में लेकर शुरुआती पूछताछ शुरू कर दी है। एजेंसी अनमोल को आगे कानूनी प्रक्रिया के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी। माना जा रहा है कि उसके भारत लौटने से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियों, विदेशी फंडिंग और कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच को नई दिशा मिलेगी।

अनमोल का भारत वापसी ‘बिश्नोई नेटवर्क’ के खिलाफ चल रही बड़ी कार्रवाई का अहम चरण माना जा रहा है, जिसमें पहले ही कई अहम आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें