Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida ATS Raid: नोएडा में टेरर फंडिंग मामले में यूपी एटीएस की दूसरी छापेमारी

Noida ATS Raid: नोएडा में टेरर फंडिंग मामले में यूपी एटीएस की दूसरी छापेमारी

नोएडा। यूपी एटीएस ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित इस्तांबुल इंटरनेशनल कंपनी में गहन छापेमारी की। टीम ने मौके पर दस्तावेज, रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। यह कार्रवाई टेरर फंडिंग से जुड़े मामले के तहत की गई।

7 नवंबर को इसी कंपनी से फरहान नबी सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप था कि उसकी प्रिंटिंग प्रेस से लगातार भड़काऊ सामग्री वाली किताबें प्रकाशित की जा रही थीं, जिनका उद्देश्य धार्मिक उन्माद और वैमनस्य फैलाना था। जांच में सामने आया कि कंपनी धार्मिक तनाव फैलाने वाली किताबें छापकर उन्हें आयुर्वेदिक दवाओं और आरओ उत्पादों की आड़ में बाहर भेजती थी।

कंपनी मालिक की गिरफ्तारी के बाद से यूपी एटीएस लगातार इस कंपनी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। मंगलवार की छापेमारी में टीम ने कंपनी के दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच की और परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय तरीके से की गई, स्थानीय पुलिस को पूर्व सूचना नहीं दी गई।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें