Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: जाफराबाद में चार कुख्यात बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, दो चोरी की गाड़ियां भी बरामद

Delhi Crime: जाफराबाद में चार कुख्यात बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, दो चोरी की गाड़ियां भी बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कुख्यात बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीम उर्फ मोटा (23), आसिम (20), फरदीन (22) और हाशिम (27) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

डीसीपी आशीष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सात अप्रैल को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एसीपी विवेक त्यागी के नेतृत्व में एसएचओ सुरेंद्र कुमार, एसआई जितेंद्र, पीएसआई ललन सिंह, हेड कांस्टेबल जोगिंदर और अशोक की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाफराबाद इलाके में जाल बिछाया और चारों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी के दौरान अजीम के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए। आरोपी आसिम के पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस और एक अतिरिक्त मैगजीन मिली, जबकि फरदीन से भी एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए। हाशिम की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो चोरी के वाहन भी बरामद किए हैं, जिन्हें वारदातों में इस्तेमाल किया जा सकता था।

फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे ये हथियार कहां से लाए थे और किन वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इनका कोई गिरोह या नेटवर्क तो नहीं है, जो दिल्ली में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें