Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi Crime: यमुना विहार एक्सिस बैंक लूटकांड सुलझा, आरोपी दानिश गिरफ्तार

Delhi Crime: यमुना विहार एक्सिस बैंक लूटकांड सुलझा, आरोपी दानिश गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा स्थित यमुना विहार के एक्सिस बैंक में एक कारोबारी से पिस्टल के बल पर लाखों रुपये लूटने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने करावल नगर इलाके से एक बदमाश दानिश को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि पीड़ित काशिफ, जो पुराना मुस्तफाबाद में रहता है और स्क्रैप का कारोबार करता है, बुधवार देर रात अपने दोस्त नसीम के साथ यमुना विहार स्थित एक्सिस बैंक एटीएम में 10 लाख रुपये जमा करवा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने अंदर घुसकर पहले बातचीत की और फिर अचानक पिस्टल निकालकर काशिफ की कनपटी पर तान दी। बदमाश ने कारोबारी के हाथ से 50 हजार रुपये छीन लिए और तलाशी के दौरान जेब से भी 50 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसीपी विवेक त्यागी के नेतृत्व में बनी टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे करावल नगर इलाके से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

>……………

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें