Yamuna Expressway accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीन कारों की टक्कर के बाद दो गाड़ियों में लगी आग

Yamuna Expressway accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीन कारों की टक्कर के बाद दो गाड़ियों में लगी आग

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार में जा रही तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो कारों में देखते ही देखते आग लग गई और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। यह हादसा थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के 20 किलोमीटर माइलस्टोन के पास रात करीब 12 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार हादसे में टाटा पंच, टाटा सूमो और ग्रैंड i10 कारें शामिल थीं। टक्कर के बाद टाटा पंच और टाटा सूमो में आग लग गई, जबकि ग्रैंड i10 को आंशिक नुकसान पहुंचा। हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img