Noida murder case: बैग में मिली युवती की लाश से सनसनी, हाथ-पैर बंधे और चेहरा जला हुआ मिला शव

Noida murder case: बैग में मिली युवती की लाश से सनसनी, हाथ-पैर बंधे और चेहरा जला हुआ मिला शव

नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 25 वर्ष के आसपास की एक युवती की बेरहमी से हत्या कर उसका शव बैग में भरकर कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। युवती के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसका चेहरा बुरी तरह जला हुआ था, जिससे साफ संकेत मिलता है कि हत्या से पहले उसे प्रताड़ित किया गया और बाद में पहचान छिपाने की कोशिश की गई। यह सनसनीखेज मामला सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के डंपिंग ग्राउंड का है, जहां सुबह कूड़ा बीनने पहुंचे लोगों को एक संदिग्ध बैग से तेज दुर्गंध आई।

जब बैग खोला गया तो अंदर युवती का शव देख लोगों के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सेक्टर-142 पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार के अनुसार मृतका की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, लेकिन शव की हालत बेहद खराब होने के कारण अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि हत्या संभवतः किसी अन्य स्थान पर की गई और सबूत मिटाने के इरादे से शव को यहां लाकर फेंका गया। हाथ-पैर बांधने और चेहरे को जलाने से यह साफ होता है कि युवती को बंधक बनाकर यातनाएं दी गईं। पुलिस ने आसपास के सभी थानों और जिलों से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कई टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img