Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Yamuna Canal Accident: सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना नहर में हादसा, युवक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Yamuna canal accident, idol immersion accident, rescue operation Yamuna,

Yamuna Canal Accident: सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना नहर में हादसा, युवक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना नहर में हुए हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूर्वी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर बहने वाली यमुना नहर में एक युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है। लापता युवक की पहचान विकास के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस, उत्तर प्रदेश एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक युवक नहर के तेज बहाव में चला गया, जिसके बाद उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन पानी के तेज प्रवाह के कारण वह नजरों से ओझल हो गया।

दिल्ली बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर दृश्यता कम होने और सुरक्षा कारणों से रेस्क्यू ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, जिसके बाद सुबह 6 बजकर 30 मिनट से एक बार फिर खोज अभियान शुरू किया गया है। बोट क्लब के प्रशिक्षित गोताखोर लगातार यमुना नहर और नदी में तलाश कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि यमुना नहर दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा के साथ बहती है और इन दिनों पानी का बहाव काफी तेज है, जिससे बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

संभावित बहाव क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी गई है और ड्रोन तथा अन्य संसाधनों की मदद से तलाश की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू टीमों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं और अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि मूर्ति विसर्जन और अन्य धार्मिक गतिविधियों के दौरान नहरों और जल स्रोतों के पास विशेष सतर्कता बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। फिलहाल विकास की तलाश जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आती, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें