Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केसNoida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबित

महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के बनने से हरियाणा की दुनिया के हवाई नक्शे पर बनेगी एक अलग पहचान – नायब सिंह सैनी

महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे
महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के बनने से हरियाणा की दुनिया के हवाई नक्शे पर बनेगी एक अलग पहचान – नायब सिंह सैनी

महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के बनने से हरियाणा की दुनिया के हवाई नक्शे पर बनेगी एक अलग पहचान – नायब सिंह सैनी

अग्रोहा के विकास के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा

हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी में अग्रोहा को जोड़ते हुए इसे अब हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी के नाम से जाना जाएगा

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 14 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अग्रोहा के विकास को गति प्रदान करने के लिए हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी में अग्रोहा को शामिल करने की घोषणा की। अब हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी को हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज जिला हिसार के अग्रोहा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में की।

उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम की महिमा जन-जन को बताने के लिए और महाराजा अग्रसेन के समता, ममता, सहयोग, लोकतंत्र, सद्भाव, भाईचारे, अहिंसा और प्रेम का संदेश फैलाने के लिए 3 अगस्त से चंडीगढ़ से चली यात्रा प्रदेशभर से गुजरकर आज यहां पहुंची है। इस यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करता हूं। यह गौरव की बात है कि महाराजा अग्रसेन ने अग्रोहा की इसी पावन धरा को अपनी राजधानी बनाया था। इस महान शक्ति पीठ के साथ विश्वभर में फैले अग्रवाल समाज ही नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों की श्रद्धा एवं भावनाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमने हिसार में बन रहे हवाई अड्डे का नाम भी महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा है। इस हवाई अड्डे के बनने से हरियाणा की दुनिया के हवाई नक्शे पर एक अलग पहचान बनी है।

हरियाणा देश-विदेश के उद्यमियों की बना पहली पसंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के समानता व सामाजिक समरसता के सिद्धांतों के अनुकूल ही हरियाणा सरकार ने हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित किया है। पिछले लगभग 10 वर्षों में हमने हरियाणा में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। हरियाणा सरकार ने उद्योग एवं व्यापार के अनुकूल परिवेश तैयार करने के लिए अनेक कारगर कदम उठाये हैं। कारोबारियों को लाल फीताशाही से मुक्ति दिलाई है। पुराने कानूनों को बदला है, जो प्रासंगिक नहीं रह गये थे। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों, व्यापारियों और निवेशकों को वित्तीय प्रोत्साहनों के साथ-साथ सरकारी सेवाओं की समय पर प्रदायगी भी सुनिश्चित की गई है। इससे पूंजी निवेश के लिए आज हरियाणा देश-विदेश के उद्यमियों की पहली पसंद बन गया है।

10 वर्षों में प्रदेश में 6.71 लाख से ज्यादा सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग लगे

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि औद्योगिक विकास को गति देने के लिए हरियाणा सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का एक इको-सिस्टम तैयार किया है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति-2020 लागू की गई है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एम.एस.एम.ई. विभाग का गठन किया गया है। गत 10 वर्षों में प्रदेश में 6 लाख 71 हजार 524 सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग लगे हैं तथा इनमें 34 लाख लोगों को रोजगार मिला है। इतना ही नहीं, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है।

युवाओं को मिल रहे स्वःरोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से आज युवाओं को स्वःरोजगार के अनेक अवसर मिल रहे हैं। स्टैंडअप इंडिया योजना के तहत प्रदेश में 6,027 युवा उद्यमियों को 1238 करोड़ 12 लाख रुपये का ऋण दिया गया है। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में रोजगार स्थापित करने के लिए 36 लाख युवाओं को 35 हजार 950 करोड़ रुपये के ऋण दिये गये हैं। उद्योग मित्र योजना के तहत 40 औद्योगिक इकाइयों ने 27 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ 71 ट्रेड्स में रोजगार के लिए एमओयू किया है। प्रदेश में नई फूड प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित करने के लिए परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत की पूंजी निवेश सब्सिडी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने आढ़तियों के लिए धान की आढ़त को बढ़ाकर 55 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा गेहूं में शॉर्टेज के कारण आढ़तियों को पिछली रबी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 12 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का निर्णय भी लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार मिशन मोड में काम कर रही है और लगातार लोगों के जीवन को सुगम और सरल बनाया है। आज सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है।

हिसार हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए भरी जाएगी पहली उड़ान – डॉ कमल गुप्ता

कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार में महाराजा अग्रसेन के नाम से 7200 एकड़ भूमि पर बड़ा हवाई अड्डा बन रहा है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अगले 7 से 10 दिनों के अंदर हवाई अड्डे को लाइसेंस प्राप्त हो जाएगा और इसके बाद 10 दिनों के अंदर ही इस हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए पहली उड़ान भरी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए निमंत्रण भी दे दिया गया है। उम्मीद है इसी महीने हवाई अड्डे का उद्घाटन हो जाएगा।

प्रत्येक जिला मुख्यालय से अग्रोहा के लिए शुरू की जाएगी बस सेवा – असीम गोयल

परिवहन मंत्री श्री असीम गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सही अर्थ में समाजवाद की स्थापना की थी। उनके राज्य में गरीब अमीर एक नजर से देखा जाता था। बाहर से नगर में आने वाले लोगों को भी 1 रुपया एक ईंट देकर बसाने का काम किया जाता था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलकर देश व प्रदेश का विकास कर रही है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय से अग्रोहा के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी ताकि लोगों को इस पवित्र स्थल का अवलोकन करने का अवसर प्रदान हो।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपने ऐच्छिक कोष से अग्रोहा शक्तिपीठ तीर्थ स्थल को 21 लाख रुपये तथा कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता तथा राज्य मंत्री श्री असीम गोयल नन्यौला ने भी 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की चेयर पर्सन सावित्री जिंदल, पंचकूला नगर निगम मेयर श्री कुलभूषण गोयल, उपायुक्त श्री प्रदीप दहिया, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक सहारण सहित अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्ति तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *