Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केसNoida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबित

Noida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबित

Noida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबित

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के दौरान नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 135 किलोग्राम रसगुल्ला और खोया नष्ट कराया है। जांच में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता खराब और उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने के साथ निर्माण इकाई में गंदगी मिलने पर उसका खाद्य पंजीकरण भी निलंबित किया गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि विभागीय टीम ने जेवर टोल पर एक वाहन की जांच की। वाहन में अलीगढ़ के गढ़ी अरनिया जटवार स्थित हरेंद्र डेयरी से पनीर दिल्ली ले जाया जा रहा था। पनीर के दो नमूने लिए गए।

टीम ने ग्रेटर नोएडा की परशुराम विहार कॉलोनी स्थित एमके स्वीट से बूंदी के लड्डू का नमूना भी एकत्र किया। इसके अलावा सेक्टर-52 गिझोर स्थित बीकानेर स्वीट्स की निर्माणशाला से छेना रसगुल्ला और खोया के नमूने लिए गए।

निर्माणशाला में शेष करीब 135 किलोग्राम रसगुल्ला और खोया की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर उसे नष्ट कराया गया। विभाग के अनुसार कुल पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें