Vijay Rally Tragedy: तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़, अबतक 39 की मौत
तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में भगदड़ मचने से कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। स्वास्थ्य सचिव पी. सेंथिल कुमार ने मीडिया को बताया कि हादसे में अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है और कुल 95 घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
इस हादसे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवज़ा देने की घोषणा की है। रैली के दौरान हुई भगदड़ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव के. पलानीस्वामी ने पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा में चूक को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस और राज्य सरकार ने पर्याप्त एहतियाती कदम उठाए होते तो इस त्रासदी को टाला जा सकता था।
अभिनेता विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि वह इस घटना से अत्यंत पीड़ित हैं। इस हादसे में 39 बेकसूर लोगों की मौत हुई और 51 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिससे रैली में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई


