Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

मोरनी क्षेत्र की सबसे ज्यादा अनदेखी बीजेपी सरकार में हुई- प्रदीप चौधरी

प्रदीप चौधरी
मोरनी क्षेत्र की सबसे ज्यादा अनदेखी बीजेपी सरकार में हुई- प्रदीप चौधरी

मोरनी क्षेत्र की सबसे ज्यादा अनदेखी बीजेपी सरकार में हुई- प्रदीप चौधरी

बोले- आढ़ती मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और किसान धान नही बेच पा रहे

रिपोर्ट :कोमल रमोला

कालका 24 सितंबर कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने आज मोरनी में 10 जगहों पर चुनाव प्रचार करते हुए अपने लिए वोट मांगें। चौधरी ने कहा कि मोरनी क्षेत्र की सबसे ज्यादा अनदेखी बीजेपी के राज में हुई है। क्योंकि यहां आज तक न तो खेल स्टेडियम बनाया है। इसके साथ ही बरसात में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ हैं। रास्तों की हालत में सुधार नही हो पाया है। यहां फसलों के नुकसान पर कोई राहत नही मिलती है। बसों की उचित व्यवस्था नही है और पीने के पानी की समस्या में कोई सुधार नही हो पाया हैं। इसके अलावा हैल्थ सेवाएं भी यहां पर बेहतर नही है। स्कूल जाने के लिए बच्चों को कई कई किमी पैदल जाना पड़ता है।

प्रदीप चौधरी ने कहा कि आज आढ़ती अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जिसकी वजह से किसानों की फसलें नही बिक रही है। यह सरकार कि विफलता है। बीजेपी के राज में किसानों का सबसे ज्यादा शोषण हुआ है। विधायक प्रदीप चौधरी के आवास और उनके मोरनी में हुए कार्यक्रमों में काफी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कि हैं। चौधरी ने कहा कि जो लोग पार्टी में शामिल हुए है। उन्हें पूरा मान सम्मान दिलाया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *