उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Hapur News : बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक युवक बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घर में बिजली बोर्ड में तार लगा रहे थे तुषार

दरअसल, घटना गुरुवार की है जब 20 वर्षीय तुषार घर में बिजली बोर्ड में तार लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें जोरदार करंट लगा। वह बेहोश होकर घर के अंदर गिर पड़े। उनकी मां राजनीता ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

अस्पताल में मृत घोषित

ग्रामीणों ने तुरंत तुषार को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तुषार के पिता सतेंद्र कुमार एक किसान हैं और उनकी गांव में खेती की जमीन है। तुषार उनके इकलौते पुत्र थे और खेतीबाड़ी में उनका हाथ बंटाते थे।

परिजनों ने नहीं चाही कानूनी कार्रवाई

हादसे की सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई न करने की इच्छा जताई, जिसके बाद पुलिस मौके से लौट गई। गुरुवार शाम को गांव वालों और परिजनों ने तुषार का अंतिम संस्कार किया।

गांव में शोक का माहौल

तुषार की मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने तुषार को श्रद्धांजलि दी। इस हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img