उत्तर प्रदेश : हापुड़ में घरेलू कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान 32 वर्षीय राफिया पत्नी मोमिन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार राफिया पिछले कुछ दिनों से गृह क्लेश के चलते परेशान थी। गुरुवार को उसने अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। घटना के समय उसका पति मोमिन काम पर गया हुआ था। मोमिन पेशे से कार चालक है। जब वह वापस लौटा तो पत्नी को फंदे से लटका पाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका दो बच्चों की मां थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में शोक का माहौल है।

क्या बोली पुलिस

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img