Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Bihar Railway Development: पटना से चलीं 17 नई ट्रेनें, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद को पत्र लिखकर दी जानकारी

Bihar Railway Development: पटना से चलीं 17 नई ट्रेनें, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद को पत्र लिखकर दी जानकारी

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार में रेलवे के अभूतपूर्व विकास को रेखांकित करते हुए सांसद गिरधारी यादव को पत्र लिखकर बताया कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य के रेल नेटवर्क में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। पत्र में उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से बिहार में लगभग 1,900 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई गई है। वर्ष 2025-26 में राज्य को रिकॉर्ड 10,066 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटित किया गया है।

रेल मंत्री ने पत्र में उल्लेख किया कि बिहार में अब तक 13 वंदे भारत एक्सप्रेस, 5 अमृत भारत एक्सप्रेस और एक नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा पटना से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों के लिए 17 नई ट्रेनें शुरू की गई हैं। इन ट्रेनों की सूची भी पत्र में संलग्न की गई है, जिनमें निम्न ट्रेनें शामिल हैं:

  1. सहरसा – आनंद विहार एक्सप्रेस (15529/15530)

  2. मालदा टाउन – आनंद विहार एक्सप्रेस (13429/13430)

  3. पटना – बैंगलोर प्रीमियम एक्सप्रेस (22353/22354)

  4. जयनगर – लोकमान्य तिलक जनसाधारण एक्सप्रेस (15547/15548)

  5. नाहरलगुन – नई दिल्ली एक्सप्रेस (22411/22412)

  6. पटना – मुंबई सीएसटीएम सुविधा एसी एक्सप्रेस (22355/22356)

  7. अगरतला – आनंद विहार एक्सप्रेस (14019/14020)

  8. पटना – बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस (22913/22914)

  9. अगरतला – आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस (20501/20502)

  10. मधुपुर – आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस (12235/12236)

  11. पटना – बनासवाड़ी हमसफर एक्सप्रेस (22353/22354)

  12. आनंद विहार – मधुपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22465/22466)

  13. आनंद विहार – मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस (22459/22460)

  14. गोड्डा – लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (22311/22312)

  15. लोकमान्य तिलक – सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस (11015/11016)

  16. राजेंद्र नगर – नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (22361/22362)

  17. बापूधाम मोतिहारी – आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस (15567/15568)

रेल मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं और नई ट्रेनों से बिहार के लोगों को रोजगार, व्यापार और यात्रा में भारी सहूलियत मिलेगी, और राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें